फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roads and drains will be built in the city

शहर में बनेंगी सड़कें व नालियां

Tue, 10 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be built in the city
गोंडा। नगर पालिका परिषद की बैठक में विस्तार के प्रस्ताव व विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। चेयरमैन उज्मा राशिद की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है। 2.50 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति जारी करने के साथ ही कार्य जल्द ही शुरू कराने का फैसला हुआ। कार्य शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, चेयरमैन उज्मा राशिन ने कहा कि शहर में सड़कों के निर्माण कराने के साथ ही नाली आदि का निर्माण होगा। छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अभियान चलेगा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका के विस्तार का प्रस्ताव सदन में पेश हुआ। पालिका की सीमा में 27 गांवों को जोड़ने का प्रस्ताव प्रशासन की ओर से भेजा गया है। इसके लिए परिषद ने पहले ही एनओसी दे दी थी, मंगलवार को बैठक में सदन की ओर से प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा आम लोगों की समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा हुई, लोगों के लंबित मामलों को भी स्वीकृति प्रदान किया गया है। अधिशाषी अभियंता विकास सेन ने शहर के कराए गए विकास कार्य के बारे में जानकारी देने के साथ ही पूर्व की बैठक के बारे में बताया। पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन कमर समेत सभासद व पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की आय बढ़ाने पर चर्चा
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पालिका के आय बढ़ाने के लिए कस्बा पुलिस चौकी के बगल दुकान निर्माण पर विचार हुआ।
पड़ाव मोहल्ला में पीडब्ल्यूडी सड़क से दिनेश सिंह के घर तक मोल्डेड इंटर लाकिंग तथा नाली का निर्माण कराए जानें पर विचार किया। इसके बाद सभासदों से अपने वार्डों में विकास कार्य कराए जाने के लिए लिखित मौखिक प्रस्ताव मांगे गए, जिसमें रमेश चौहान ने मुट्ठीगंज मोहल्ले से खोवामंडी अलग, स्थापित करने की मांग की।

इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव रंजन सिंह, जेई शशिकला, शेर बहादुर तिवारी, अमित श्रीवास्तव सभासद राजेन्द्र यादव, सौरभ सिंह, रमेश चौहान, नवाज अहमद, रिजवान अहमद, मंजू देवी, हरि गोपाल रस्तोगी, सीताराम गुप्ता, निसार अहमद, छोटेलाल साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed