फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rice mill seal for non-payment of dues

बकाया भुगतान न करने पर राइस मिल सील

Sat, 20 Feb 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Rice mill seal for non-payment of dues
गोंडा । बैंक के ऋण का भुगतान न करने पर उप जिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल के निर्देश पर तहसीलदार मनकापुर मिश्री सिंह चौहान ने शनिवार को ग्राम मझौवा बुजुर्ग में राइस मिल को सील कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसीलदार मनकापुर, एसओ छपिया संजय तोमर, शाखा प्रबंधक विशाल जायसवाल संग्रह अमीन के साथ मौके पर पंहुचे। तहसीलदार ने बताया कि वर्मा मिनी राइस मिल की मालकिन शकुंतला वर्मा पत्नी शेषराम वर्मा ने इलाहाबाद इंडियन बैंक शाखा मसकनवा से पांच लाख 70 हजार का ऋण लिया था।
विज्ञापन

जिसे समय से अदा न करने पर खाता अनियमित हो जाने पर बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा आरसी काटी गई थी। बकायेदार ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुये उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले लिया था। जो पांच जनवरी 2021 को समाप्त हो गया। तहसीलदार मनकापुर ने बताया कि स्थगन आदेश की अवधि समाप्त होने के बाद मिल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed