फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Retired bank employees protest over eight-point demands

Gonda News: आठ सूत्री मांगों को लेकर रिटायर्ड बैंककर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 18 Dec 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Retired bank employees protest over eight-point demands
गोंडा। ऑल इंडिया रिटायरीज फेडरेशन के केंद्रीय संगठन के आह्वान बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मियों ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक रिटायरीज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सचिव जगतपाल सिंह ने बताया कि प्रमुख मांगों में आरबीआई फार्मूले पर पेंशन अपडेटेशन, निजी क्षेत्र के बैंक पेंशनरों को एक्स-ग्रेशिया भुगतान, न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपये करने और शेष रिटायरीज को पेंशन सुविधा शामिल है। सिंडीकेट बैंक रिटायरीज यूनियन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश सरन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा पर 18 प्रतिशत जीएसटी रिटायरीज पर अतिरिक्त बोझ है, जिसे शून्य किया जाना चाहिए। साथ ही एक्स-ग्रेशिया का पुनरीक्षण और आईबीए से रिटायरीज की समस्याओं पर सीधी वार्ता होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एनके तिवारी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, विजय सिंह, अमरनाथ तिवारी, देवेंद्र सिंह, शोहरत सिंह, प्रभु नाथ तिवारी, दुर्गाशंकर गुप्ता, संतराम, हनुमान बली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed