फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Reservations not respected qualification: Vedanti

आरक्षण नहीं बल्कि योग्यता का हो सम्मान : वेदांती

Sun, 08 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 08 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Reservations not respected qualification: Vedanti
कार्यक्रम में मौजूद वेदांती - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान समय में देश में जाति व धर्म के नाम पर दिया जा रहा आरक्षण गलत है। आरक्षण के बजाय योग्यता का सम्मान होना चाहिए। देश के राजनेता आज वोट के लिए समाज के लोगों के बीच दूरियां बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार को आगे आकर विश्व भर के धर्मगुरुओं से बातचीत करके इसका सर्वमान्य हल निकालना चाहिए। ये बातें रविवार को नगर के रामलीला मैदान में आयोजित परशुराम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राम जन्मभूमि न्यास के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. राम विलास वेदांती ने कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा, आतंकवाद व भेदभाव जैसी समस्याओं के निदान के लिए आज फिर परशुराम जैसे भगवान के अवतार की जरूरत है। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी में देश के सभी वर्गों को विकास के पथ पर ले जाने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाणक्य सेवा समिति द्वारा आयोजित परशुराम जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, समाजसेवी राजेश्वर मिश्र, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट जनार्दन मिश्र, डॉ. संजेयन त्रिपाठी, अमरेश पांडेय, राकेश मिश्र, अरुण पांडेय, गिरजेश पांडेय आदि ने भगवान परशुराम के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सभी ने एक स्वर में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा के खिलाफ लामबंद होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed