फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   report,talak,case

तील तलाक देकर बच्चियों यंग घर से निकाला

Sun, 17 Apr 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
report,talak,case
परसपुर (गोंडा)। परसपुर में दहेज में दो लाख कैश, बाइक, सोने की चेन न मिलने पर विवाहिता की पिटाई कर तीन तलाक दे दिया गया। इतना ही नहीं उसे दो मासूम बच्चियों के साथ घर से भी निकाल दिया गया। परसपुर थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर व ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम त्यौरासी सनोमान पुरवा निवासिनी शबीना खातून पुत्री असगर अली की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद परसपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें शबीना ने आरोप लगाया है कि 10 नवंबर 2012 को उसका निकाह आफाक उर्फ बबलू से हुआ था। इसमें माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। मगर ससुरालीजन कम दहेज लाने का ताना देते हुए बाइक, सोने की चेन, परिवार के लोगों के लिए अंगूठी तथा कारोबार करने के लिए दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी कराने के लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

आरोप है कि आठ अप्रैल की सुबह ससुरालीजन ने शबीना को पीटने के बाद जलाकर मारने की नीयत से कमरे में बंद कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। फिर शबीना के मायके वालों को सूचना दी गई। जिस पर उसके चाचा, मामा व अन्य रिश्तेदार उसकी ससुराल पहुंचे। आरोप है कि इन सभी के सामने पति आफाक ने तीन तलाक देकर शबीना को दोनों मासूम बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी कन्हैया दीक्षित ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति आफाक उर्फ बबलू, सास सरवरी, ससुर रफीक, देवर शहबान, तथा ननद सिब्बो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed