फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Report sent against the transporter on the plight of the purchasing center

गन्ना निरीक्षक ने क्रय केंद्र की बदहाली पर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ भेजी रिपोर्ट

Fri, 03 Dec 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Report sent against the transporter on the plight of the purchasing center
गोंडा। मनकापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र धानेपुर-ए की बदहाली नहीं थम रही है। ट्रांसपोर्ट और लेबर की समस्या के चलते किसानों को गन्ना बेचने के लिए रातभर जागना पड़ रहा है। किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को जांच करने पहुंचे बलरामपुर गन्ना विकास समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को केंद्र की व्यवस्था बदहाल मिली।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर जांच को पहुंचे सीनियर सीडीआई को किसानों ने बताते हुए ट्रांसपोर्टर की मनमानी से अवगत कराया। सीडीआई ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। चीनी मिल के पेराई सत्र के प्रारंभ होने के साथ किसानों की समस्या शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर समस्या पैदा कर रहे हैं। चूनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र धानेपुर-ए पर न तो पर्याप्त लेबर हैं और न ही गन्ना ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था है। नतीजा यह है कि कि क्रय केंद्रों पर अपना गन्ना लेकर आने वाले किसानों को रात इन केंद्रों पर ही गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कई बार शिकायत कर चुके लेकिन मिल प्रबंधन समाधान नहीं करा सका है। ट्रांसपोर्टर को गन्ना ढुलाई का ठेका दिया गया, उसके पास न तो पर्याप्त वाहन है और न ही लेबर। किसानों ने इसकी शिकायत गन्ना समिति के अफसरों से की थी।
बृहस्पतिवार को क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मिली थी। शुक्रवार को गन्ना विकास समिति बलरामपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार सिंह क्रय केंद्र धानेपुर-ए पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्र की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल मिली। ट्रांसपोर्ट न होने से परिसर में करीब दो दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े मिले। निरीक्षण में क्रय केंद्र पर निरीक्षण पुस्तिका नहीं मिली।
किसानों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था न होने से गन्ना के तौल में 24 घंटे से अधिक की समय लग रहा है। सीनियर सीडीआई सुनील सिंह ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ लिखापढ़ी करते हुए रिपोर्ट भेजी है।
सीडीआई ने बताया कि उन्होने बंशीपुरवा, सोमरही, गनेशपुर, कोनिया बनकट व धानेपुर की निरीक्षण किया। इसमें धानेपुर-ए क्रय केंद्र पर ट्रांसपोर्ट की समस्या मिली है। ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने किसानों को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया है।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने क्रय केंद्र पर मौजूद सभी किसानों से गन्ने का घोषणापत्र भरने की अपील की। उन्होंने कहा कहा कि घोषणापत्र भरने की तारीख बढा दी गई है और किसान 10 दिसंबर तक घोषणा पत्र भर सकते हैं।
उन्होने कहा कि परेशानी से बचने के लिए सभी किसान तय समय सीमा में अपना घोषणा पत्र भर दें। सीनियर सीडीआई ने कहा कि गन्ना पर्ची की सूचना किसानों के मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजी जा रही है।

कुछ किसानों के मोबाइल का इन बाक्स भरा होने से उनकी पर्ची का मैसेज उन्हे डिलीवर नहीं हो पा रहा है। उन्होने किसानों से अपने मोबाइल का इन बाक्स खाली रखने की अपील की ताकि उन्हें समय से पर्ची की सूचना समय से मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed