फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   report,police,gonda,information

Gonda News: पेशबंदी में घटना की सूचना देने वालों पर भी केस

Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
report,police,gonda,information
तरबगंज (गोंडा)। घांचा बीकापुर गांव के मजरे मधइया पुरवा में रविवार को बलवा व मारपीट मामले में पुलिस ने घटना की सूचना देने वाले लोगों के ही खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। इसके बाद पीड़ितों ने बुधवार को एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घांचा बीकापुर गांव के मजरे मधइया के रहने वाले संतराम ने थाने की पुलिस पर राजनीतिक दबाव में आकर पीड़ित पक्ष के 13 नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट करने सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। कहा कि जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दबंगों ने उसे व उसके परिवार के लोगों को मारापीटा था।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ बलवा व मारपीट मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन दूसरे दिन सोमवार को पेशबंदी के चक्कर में पीड़ित पक्ष के भी कई लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी। जिसमें नाबालिग बच्चों के साथ बुजुर्गों को आरोपी बनाया गया। संतराम ने एसपी आकाश तोमर को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने न्याय का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों के 22 नामजद, 8-10 अज्ञात पर रिपोर्ट
घांचा बीकापुर के मधईया पुरवा में जमीन विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सामने दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया व मारपीट की थी। पीड़ित पक्ष के संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।

घटना के दूसरे दिन सोमवार को दूसरे पक्ष की जामवंती पत्नी विश्वनाथ की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें शिवराज, संजय, नेता, नेहरु, रामराज, संतराम, रामपति, शिवचंद, सत्यम, संगीता, परशुराम, योगेश, कपिल को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed