फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ration to be distributed in bag without photo

बिना फोटो वाले बैग में मिलेगा अब कार्ड धारकों को राशन -

Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ration to be distributed in bag without photo
गोंडा। गरीबों को राशन का वितरण अब पीएम व सीएम की फोटो वाले बैग में नहीं होगा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद फोटो वाले बैग से वितरण रोक दिया गया है। जिले के 1370 कोटे की दुकानों पर छह लाख सात हजार राशन कार्ड धारकों को राशन दिया जाना है।
विज्ञापन

राशन वितरण के साथ चना, नमक और तेल का अतिरिक्त आवंटन हुआ था और इसके लिए पीएम व सीएम की फोटो वाले बैग से वितरण करने की व्यवस्था की गई थी। करीब 3.60 लाख बैग तीनों सामग्री के लिए थे, जिन्हें अब रोक दिया गया है। जिले में 65 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मिलना है। इसके साथ ही एक लीटर तेल, एक किलो चना और एक किलो नमक अतिरिक्त दिया जाना है।
विज्ञापन

इनके बैग पर पीएम व सीएम का फोटो था। इस बैग के वितरण पर अब रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 5.42 लाख पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट की दर से पांच किलो राशन दिया जाना है जिसमें 3.50 किलो गेहूं और 1.50 किलो चावल दिया जाना है। इसके साथ ही इन्हें भी एक लीटर तेल, एक किलो चना और एक किलो नमक दिया जा रहा है। हर महीने की पांच तारीख से 15 तारीख तक प्रथम चरण का वितरण हो रहा है, जिसमें अब फोटो वाला बैग नहीं दिया जा रहा है। राशन कार्डधारकों को मिलने वाले नमक, चना और तेल पर योगी-मोदी का चित्र कोटेदारों की गले की फांस बना हुआ है। अब इस चित्र को मिटाने के लिए कोटेदार कहीं सैनिटाइजर तो कहीं पेंट का सहारा ले रहे हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सैनिटाइजर के प्रयोग से तस्वीरें उड़ जा रही हैं, कुछ कोटेदार तस्वीरों पर पेंट लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पीएम व सीएम के फोटो वाले बैग से राशन का वितरण नहीं होगा। इसके लिए सभी कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति निरीक्षक वितरण पर नजर रख रहे हैं।
- सुरेंद्र यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed