फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rape,gonda,viral,social

Gonda News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के साथी ने वीडियो बना किया वायरल

Fri, 25 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
rape,gonda,viral,social
वजीरगंज(गोंडा)। थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से छह दिन पहले एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक के साथी ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के पिता ने बुधवार रात थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी 19 नवंबर की सुबह तकरीबन 11 बजे बकरियों के लिए चारा लाने गांव की पानी की टंकी के पास अपने खेत में गई थी। तभी उसका पीछा करके वहां पहुंचे आरोपी युवक ने उसे दबोच कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच आरोपी युवक के एक साथी ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने पहले किशोरी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के साथी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed