फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raids in Mahuadih, 50 liter illegal liquor recovered

महुआडीह में छापा, 50 लीटर अवैध शराब बरामद

Wed, 25 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Raids in Mahuadih, 50 liter illegal liquor recovered
गोंडा में मनकापुर के महुआडीह गांव के जंगल में कच्ची शराब तलाशती पुलिस टीम। - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। मंगलवार की रात पुलिस द्वारा अलग-अलग गांवों में छापेमारी करके दो महिला सहित पांच लोगों को अवैध कच्ची शराब, लहन, उपकरण के साथ गिरफ्तार कर भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। बीते दिन प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान गई है। तभी से शासन/प्रशासन शख्त है। कप्तान शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर कोतवाल केके राणा ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार की मध्य रात छापा मारा। जहां अपमिश्रित शराब बनाते हुए ओमप्रकाश पुत्र हीरा लाल, मीता पत्नी काशी राम को उनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में रात में ही अंधियारी गांव में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई जहां पर धधकती हुई कच्ची शराब की भट्ठी को ध्वस्त करके कारोबार में संलिप्त सुरेश सिंह उसकी पत्नी गीता सिंह, बेटा मनीष सिंह के कब्जे से तीस लीटर कच्ची शराब, उसके बनाने के उपकरण, यूरिया खाद, नौशादर व लहन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उक्त अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि दो गांव में छापेमारी की गई है। जिसमें शराब बनाने की भट्ठियों को तहसनहस करके दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उक्त अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed