{"_id":"5d938c6f8ebc3e01542f8030","slug":"raided-to-catch-onion-hoarding-nothing-felt-gonda-news-lko484627781","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज की जमाखोरी पकड़ने को मारा छापा, हाथ कुछ नहीं लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज की जमाखोरी पकड़ने को मारा छापा, हाथ कुछ नहीं लगा
विज्ञापन
गोंडा में उतरौला रोड स्थित सब्जी एवं फल मंडी में प्याज का स्टाक चेक करते अधिकारी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। प्याज की जमाखोरी पकड़ने के लिए मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने थोक कारोबारियों के यहां छापा मारा। छापे से सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम को प्याज का बड़ा स्टाक हाथ नहीं लगा। खाद्य एवं रसद विभाग के जिला विपणन अधिकारी ने प्याज के स्टॉक जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित की थी। उन्होंने टीम को आदेश दिया था कि कारोबारियों के लिए निर्धारित किये गये भंडारण क्षमता की जांच कर रिपोर्ट दें। इसी के क्रम में मंगलवार को जिला विपणन अधिकारी एलबी गुप्ता व मंडी निरीक्षकों, विपणन निरीक्षकों के साथ सब्जी मंडी में प्याज के कारोबारियों के प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
टीम ने मंडी के प्याज कारोबारियों के यहां शासन की ओर से थोक कारोबारियों के लिए अधिकतम 50 मीट्रिक टन व फुटकर कारोबारियों के लिए 10 मीट्रिक टन से अधिक प्याज प्याज का स्टॉक न होने की जांच की। हालांकि टीम को किसी व्यापारी के यहां तय सीमा से अधिक प्याज का स्टॉक नहीं मिला।
विज्ञापन
इस बारे में जिला विपणन अधिकारी एलबी गुप्ता ने बताया कि जांच में कोई गड़बड़ी अधिक भंडारण नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी दी गई है।