फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Quarantine In Gonda1

523 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर किया गया क्वारंटीन

Mon, 06 Apr 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Quarantine In Gonda1
करनैलगंज (गोंडा)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 523 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन कराया जा रहा है। इसमें 68 लोगों को प्रशासन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल पर रखा गया है। बाकी को उनके घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि करनैलगंज क्षेत्र में कुल 41 लोगों को विवेकानंद विद्यालय के आसपास स्थल में रखकर क्वारंटीन किया जा रहा है, जिनके खाने-पीने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। लगातार चिकित्सकों की निगरानी में उनको रखा गया है।
विज्ञापन

उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ के अधीक्षक डॉ. एसपी वर्मा ने बताया कि विदेश से यात्रा कर लौटे 27 लोगों को क्वारंटीन कराया जा रहा है, जिनकी लगातार निगरानी, देखरेख व खान-पान की व्यवस्था है। स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी लगातार हो रही है। वहीं 455 लोग ऐसे चिन्हित किए गए हैं जो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, लुधियाना, पंजाब आदि स्थानों से लौटकर घरों को वापस आए हैं। उन्हें उनके घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है, जिनकी निगरानी के लिए एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाकर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भ्रमण कर क्वारंटीन श्रेणी के घरों का निरीक्षण भी कर रही है। लगातार बाहर से आने वालों को उनके घरों में ही क्वारंटीन कराने का सिलसिला चलाया जा रहा है और उन्हें 14 दिन तक घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। गांव के आसपास, गांव में व बाहर से आने वालों के घरों के बाहर दवाओं का छिड़काव कराया गया है। लगातार दवाओं की फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग मुंबई से आने वाले हैं, जिनसे खतरे का अंदेशा बना हुआ था उन्हें उनके घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed