फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Put officers reprimand

अफसरों को लगाई फटकार

Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर गुरुवार को किए निरीक्षण में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र को जगह-जगह गंदगी और अन्य खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने अधिकारियों की क्लास ली। वहीं गंदगी मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य निरीक्षक को चार्जशीट जारी कर उनसे जवाब मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र स्पेशल ट्रेन से सुबह गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे और आते ही उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल करनी शुरू कर दी। सुबह पौने 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्पेशल ट्रेन से उतरते ही जीएम ने सबसे पहले प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


साथ ही पानी के लिए वाटर कूलर, खान-पान के स्टाल का भी उन्होंने जायजा लिया। जिसमें उन्हें कई खामियां नजर आईं। इस पर उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने बुकिंग दफ्तर का भी जायजा लिया। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंच गए। जहां उन्हें काफी संख्या में महिला यात्री अपने बच्चों के साथ जमीन पर बैठी नजर आईं। इस पर उन्होंने कामर्शियल विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्लेटफॉर्म पर महाप्रबंधक को कई जगहों पर गंदगी के ढेर टीनशेड के नीचे लगे खंभों के किनारे दिखाई दिए। इससे उनका गुस्सा फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने एक-एक अधिकारी को बुलाकर उन्हें उनकी ड्यूटी याद दिलाते हुए सभी को कड़ी चेतावनी जारी की। यही नहीं रेलवे अस्पताल के सीएमएस को मामले में स्वास्थ्य निरीक्षक को चार्जशीट जारी कर उनसे जवाब मांगे जाने को भी कहा गया। जीएम 10 बजते ही स्पेशल ट्रेन से बहराइच के लिए रवाना हो गए।

गुरुवार को गोंडा दौरे पर आए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में बताया कि 15 अगस्त से पहले सीआरएस का दौरा यहां हो जाएगा। इसके बाद बंद पड़े गोंडा-बढ़नी रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन रेलवे शुरू कर देगा।


जिले में रेलवे की जो जमीनें खाली पड़ी हैं। उन सभी से अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाकर सारी जमीनें अवैध कब्जेदारों के चंगुल से खाली कराई जाएंगी। यह अभियान आने वाले महीने में किसी भी वक्त चालू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed