{"_id":"69ee520592be972e15030cf8","slug":"public-health-fair-was-dependent-on-ayush-doctors-gonda-news-c-100-1-slko1028-157084-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आयुष चिकित्सकों के भरोसे रहा जन आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आयुष चिकित्सकों के भरोसे रहा जन आरोग्य मेला
Sun, 26 Apr 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
त्योरासी पीएचसी में बच्चे का इलाज करतीं डॉ. शानू सिंह। - संवाद
मसकनवा/पसका। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कोई भी एमबीबीएस, विशेषज्ञ चिकित्सक, महिला चिकित्सक मौजूद नहीं था। इससे मरीजों को दिक्कतें हुईं। अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष चिकित्सक ही मरीजों का इलाज करते मिले।
मसकनवा पीएचसी पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा मरीजों का उपचार करते मिले। इस दौरान दस्त, बुखार, उल्टी, शुगर बीपी के ज्यादातर मरीज आए। सीएचओ सुशीला वर्मा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ संबंधी जानकारी दे रहीं थीं। फार्मासिस्ट रमेश यादव मरीजों को दवाओं का वितरण कर रहे थे।
पीएचसी त्योरासी में आरबीएसके की डॉ. शानू सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार किया। दोपहर 11 बजकर 45 मिनट तक 40 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी जुकाम, बुखार से पीड़ित रहे। चकसनिया निवासी प्रिया, उतरौला निवासी पूनम, बिहारी पुरवा निवासी गीता, सेमरी निवासी तरुण पांडेय ने बताया कि यहां पर वाटर कूलर खराब है। दवाएं मिल गई हैं, लेकिन पानी नसीब नहीं हो रहा। वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक पीके सिंह ने बताया कि आठ मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर फार्मासिस्ट आलम शेर खान, धर्मेंद्र शुक्ल, राकेश सिंह मौजूद रहे।