फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   prosecutors blew effigy of ministers

वकीलों ने फूंका मंत्रियों का पुतला

Tue, 11 Aug 2015 11:23 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
तहसील करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट व दीवानी परिसर में जुलूस निकाला और दीवानी गेट पर सभा की। अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना रोकने में वकीलों का साथ देने का वादा करके वादाखिलाफी करने वाले दोनों राज्यमंत्रियों का दीवानी चौराहे पर पुतला फूंका।
विज्ञापन


इसके बाद वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें ग्राम न्यायालय की स्थापना रोकने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना रोकने के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का हुजूम दीवानी न्यायालय पहुंचा और गेट बंद कर सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जीपी मिश्र, रामकरन मिश्र, रविचंद त्रिपाठी, रविप्रकाश पांडेय, कौशल किशोर पांडेय, दीनानाथ त्रिपाठी, गंगाप्रसाद मिश्र, गणेश प्रसाद मिश्र, रामअशीष त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव, सच्चिदानंद मिश्र ने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह व योगेश प्रताप सिंह ने ग्राम न्यायालय की स्थापना का निर्णय वापस लेने के लिए अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री से मिलाने का वादा किया था।

मगर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जब लखनऊ पहुंचा तो दोनों राज्यमंत्री नहीं मिले और न ही मुख्यमंत्री से मिलाया। इस तरह राज्यमंत्रियों ने वादाखिलाफी कर वकीलों के साथ छल किया। इसके बाद अधिवक्ताओं को हुजूम दीवानी चौराहा पहुंचा।


यहां अधिवक्ताओं ने दोनों राज्यमंत्रियों को पुतला फूंका। वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अरुण शुक्ल को सौंपा। जिसमें ग्राम न्यायालय की स्थापना रोकने की मांग की गई है। बार संघों महामंत्री रहस्य बिहारी मिश्र एवं आनंद राज सिंह ने बताया कि बुधवार को कचहरी रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन कर रेल रोकी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed