फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Proposal sought for safe city project in Gonda

सेफ सिटी परियोजना लागू किए जाने के लिए आयुक्त ने मांगे प्रस्ताव

Fri, 25 Jun 2021 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Proposal sought for safe city project in Gonda
गोंडा। गोंडा में सेफ सिटी परियोजना लागू किए जाने के संबंध में शुक्रवार को आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता व पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

लखनऊ सेफ सिटी परियोजना की ही भांति तकनीक की एकरूपता के दृष्टिगत परियोजना का प्रस्ताव एक सप्ताह में संबंधित विभागों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित पैरामीटर व अधिकारिता समिति की इस बैठक में विचार-विमर्श के अनुसार सेफ सिटी परियोजना का प्रस्ताव कंसलटेंट का सहयोग लेते हुए एक सप्ताह में प्रस्तुत करें ताकि बैठक में अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि परियोजना का प्रस्ताव गोंडा शहर की आवश्यकता के अनुसार तैयार कराया जाए। जिसके अंतर्गत एकीकृत स्मार्ट कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, मोबाइल सर्विलांस, पिंक बूथ, पैनिक बटन, पिंक टॉयलेट, जीपीएस, मिनी सिटी बसों की व्यवस्था, आशा ज्योति केंद्रों व सेल्टर होम का सुदृढ़ीकरण तथा डार्क स्पॉट एरिया में प्रकाश व्यवस्था आदि का प्रस्ताव महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उल्लेखनीय है।
बैठक में आयुक्त ने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों को भी चिह्नित कर लिया जाए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने अपने-अपने सुझाव दिए तथा निर्णय लिया गया कि परियोजना से संबंधित सुझाव महिला संगठनों व व्यापार मंडल आदि से भी प्राप्त कर लिया जाए।

इस मौके पर अपर आयुक्त राकेश शर्मा, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, एआरटीओ बबीता वर्मा, ईओ नगर पालिका गोंडा विकास सेन व परिवहन निगम आदि विभागों से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed