{"_id":"695c0be696af17b11805b559","slug":"project-alankar-will-enhance-three-sanskrit-schools-gonda-news-c-100-1-gon1001-149877-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवरेंगे तीन संस्कृत विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवरेंगे तीन संस्कृत विद्यालय
Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। संस्कृत शिक्षा को सशक्त व आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के तीन संस्कृत विद्यालयों के लिए कुल 28.50 लाख रुपये की धनराशि की दूसरी किस्त जारी की गई है। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को 9.50 लाख रुपये दिए गए हैं।
श्री गुरु नरहरि स्मारक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिवाकर नगर, आदर्श सांग्वेद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलिया गुरुदयाल व श्रीराम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसपुर को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत द्वितीय किस्त जारी की गई है। इस धनराशि से विद्यालय भवनों की मरम्मत, जर्जर कक्षाओं का पुनर्निर्माण, फर्श व छत की मरम्मत, रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था व साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय परिसर को आकर्षक व सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार का उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण देना है, जिससे वे आधुनिक सुविधाओं के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। तीनों विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ तय समयसीमा में पूरे कराए जाएं। कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाएगी ताकि किसी तरह की लापरवाही न हो।