फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Prithvinath temple doors will not open in Sawan

सावन में नहीं खुलेंगे पृथ्वीनाथ मंदिर के कपाट

Sat, 24 Jul 2021 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Prithvinath temple doors will not open in Sawan
गोंडा। प्राचीन काल का पौराणिक पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में सावन माह के अवसर पर एक माह तक चलने वाला मेला इस बार कोविड 19 को लेकर नहीं लगेगा। साथ ही मन्दिर भी एक माह तक बंद रहेगा। यहाँ नित्य बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु विशाल शिवलाट पर जलाभिषेक व पूजन-अर्चन करने आते थे।
विज्ञापन

खरगूपुर नगर पंचायत से तीन किलोमीटर पश्चिम स्थित पृथ्वीनाथ मन्दिर है। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान भीम ने शिवलिंग की स्थापना की थी। यह शिवलिंग प्राचीन काल की बताई जाती है। मन्दिर में स्थापित साढ़े पांच फुट ऊँचा शिवलिंग काले-कसौटे दुर्लभ पत्थरों से निर्मित है।
विज्ञापन

टीले पर स्थित इस मंदिर के बारे में जानकारों का कहना है कि मुगल सम्राट काल में उनके एक सेनापति ने पूजा-अर्चना की और मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। भीम द्वारा स्थापित यह शिवलिंग धीरे-धीरे जमीन में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालांतर में खरगूपुर के राजा गुमान सिंह की अनुमति से यहाँ के निवासी पृथ्वी सिंह ने मकान निर्माण के लिए खोदाई शुरू करायी। उसी रात स्वप्न में पता चला कि नीचे सात खण्डों का शिव दबा हुआ है।
इसके बाद पृथ्वी सिंह ने पूरे टीले की पुन: खोदाई करायी, जहाँ पर एक विशाल शिवलिंग उभर कर सामने आया। उन्होंने इसके बाद हवन के उपरान्त पूजन-अर्चन शुरू कराया। तभी से इसका नाम पृथ्वीनाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया और बड़ी संख्या में लोगों के आस्था का केंद्र बन गया।
बताया जाता है कि लगभग तीन दशक पूर्व तत्कालीन सांसद आनंद सिंह के पत्र पर पुरातत्व विभाग की जांच में पाया गया कि उक्त मंदिर में स्थित शिवलिंग एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है, जो पांच हजार वर्ष पूर्व महाभारत काल का है। लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से दर्शन पूजन व जलाभिषेक करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है।
श्रावण मास के अवसर पर यहां 25 जुलाई रविवार से शुरू होकर एक माह तक मेले व जलाभिषेक कार्यक्रम चलना था। लेकिन कोविड 19 को लेकर मन्दिर के विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजन अर्चन का कार्यक्रम बंद रहेगा। साथ ही सावन माह में मंदिर भी बंद रहेगा।

मन्दिर के मुख्य पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु जलाभिषेक, पूजन अर्चन, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जप, श्रृंगार पूजा आदि कार्यक्रम अपने अपने घरों पर ही करें। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि मन्दिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु मंदिर तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed