फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparation to send notice to 400 schools again

400 स्कूलों को फिर से नोटिस भेजने की तैयारी

Wed, 07 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Preparation to send notice to 400 schools again
गोंडा। सरकार की ओर से अब स्कूलों को भी खोलने की तैयारी चल रही है। जिससे परिवहन विभाग भी अपनी तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही जिले के लगभग 400 से अधिक स्कूलों को नोटिस भेजी जा सकती है। ऐसे में यहां पढ़ने वाले लाखों की संख्या में जो बच्चे हैं उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। इससे बचने के लिए परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जैसा कि उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सरकार स्कूलों को खोलने पर विचार कर रही है तो सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस फिर से जांची जायेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अभी दो सौ से अधिक वाहन ऐसे हैं कि जिनकी फिटनेस खत्म हो चुकी है और लाकडाउन के बाद लोगों ने अपनी फिटनेस का रिनीवल नहीं कराया। लॉकडाउन के दौरान सभी स्कूल बसें और अन्य स्कूली वाहन तो स्कूलों में ही खड़े रहे लेकिन अब ये स्कूल वाहन अब सड़कों पर उतरेंगे, जिससे कि अब उनकी फिटनेस जरूरी हो गई है। जिन भी स्कूली वाहनों की फिटनेस 1 फरवरी के पहले खत्म हो चुकी है, उनके लिए खासतौर पर दिक्कत पेश आने वाली है। क्योंकि जो भी वैधता को लेकर छूट दी गई है वो केवल 1 फरवरी के बाद की वैधता वाले स्कूली वाहनों पर ही दी गई है। अब प्रबंधन और प्रधानाचार्य पर शिकंजा कसा जायेगा जिससे समय रहते सभी वाहनों की फिटनेस करा ली जाये।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी हुआ है निर्णय
स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेेकर जिला सड़क सुरक्षा की बैठक में भी निर्णय लिया गया था। इसी साल जनवरी महीने में बैठक हुई थी। बैठक में साफ कहा गया है कि चेतावनी के बाद भी यदि स्कूलों की ओर से लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिससे अब कई स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

01 फरवरी के बाद वालों को मिलेगा मौका
बता दें कि जिन वाहनों की के किसी भी कागजात की वैधता 1 फरवरी के बाद खत्म हो रही थी, अब उनको पूरे साल वैध माना जायेगा। परिवहन विभाग की ओर से लाकडाउन के चलते सभी वाहनों के सभी प्रकार के कागजातों की वैधता बढ़ा दी गई है, जिनकी वैलिडिटी 1 फरवरी के बाद खत्म हो रही थी। ऐसे में कई वाहन ऐसे हैं जिनकी लॉकडाउन के पहले फिटनेस खत्म हो गई थी लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया।

फैक्ट फाइल
स्कूली वाहन वाले कुल स्कूल 419
कुल स्कूली वाहनों की संख्या 638
विद्यालयों में चल रहे अनफिट वाहन 250
समिति का गठन न करने वाले स्कूल 400
चलाया जा रहा अभियान
जिले में मौजूदा समय में लगभग 250 से अधिक अनफिट स्कूली वाहन हैं। लेकिन इनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब लॉकडाउन के चलते कई वाहनों को फिटनेस में लाभ मिला है लेकिन अन्य अफसरों को भेजकर वास्तविक जानकारी कराई जाएगी। -अजय कुमार यादव, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed