फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pregnant lady was not treatment by hospital

इलाज के लिए प्रसूता को ठेले पर लेकर भटकता रहा पति

Wed, 21 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pregnant lady was not treatment by hospital
- फोटो : अमर उजाला
महिला अस्पताल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता एक बार फिर उजागर हुई है। प्रसूता को भर्ती नहीं करने पर परिवारीजन उसे ठेले पर लादकर इलाज के लिए भटकते रहे। बाद में डीएम के निर्देश पर प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिया तालाब मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमी ने अपनी गर्भवती पत्नी फूलजहां (25) को तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने क्रिटिकल केस बताकर उसे बहराइच रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


इस पर शमी ने पत्नी को बहराइच में भर्ती कराया। दो दिनों तक इलाज के बाद बहराइच जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने फूलजहां को फिर से बलरामपुर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर बलरामपुर पहुंचने पर जिला महिला अस्पताल के डॉ. आरके सिंह ने भर्ती करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए पैसे मांगे गए मगर वह पैसे की व्यवस्था नहीं कर सका। इसके चलते फूलजहां को ठेले पर लादकर इलाज के लिए भटकता रहा। बाद में डीएम से मामले की शिकायत की। इस पर डीएम राम विशाल मिश्र ने जिला महिला अस्पताल की सीएमस को प्रसूता को तत्काल भर्ती कर इलाज करने का निर्देश दिया।

जिला महिला अस्पताल के डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रसूता की हालत नाजुक थी इसीलिए उसे बहराइच रेफर किया था। बुधवार को परिवारीजन उसे फिर जिला महिला अस्पताल ले आए। प्रारंभिक जांच में नवजात की मौत स्पष्ट नहीं हो सकी है।


अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अस्पताल में भर्ती नहीं करने व पैसे मांगने का आरोप झूठा है। वहीं, अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि प्रसूता का इलाज किया जा रहा है। पैसे आदि मांगने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed