फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pradsan gonda advocate

Gonda News: मुकदमा वापसी को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Mar 2023 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
pradsan gonda advocate
वकीलों ने प्रदर्शन किया।
गोंडा। ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। कलेक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और दीवानी न्यायालय परिसर में सभा की।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र और संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ला व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री मनीष कुमार शुक्ला ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि फर्जी केस वापस नहीं लिया गया तो वकीलों का आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक शुक्रवार को हड़ताल के दिन कोई अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2023 को दोनों संघों की संयुक्त बैठक के दौरान आंदोलन की रणनीति व अधिवक्ताओं की ओर से उठाए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष माधवराज मिश्र, दीनानाथ त्रिपाठी, संगम लाल द्विवेदी, रविचंद्र त्रिपाठी, बिंदेश्वरी दूबे, रहस्य बिहारी मिश्र, परशुराम मिश्र, विनय कुमार मिश्र, भगौती प्रसाद पांडेय, अवध किशोर पांडेय, आद्या प्रसाद नाग, गौराी शंकर चतुर्वेदी, इंद्रमणि शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed