फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power supply to the district and women's hospitals remained off for two hours

Gonda News: दो घंटे गुल रही जिला व महिला अस्पताल की बिजली

Mon, 03 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Power supply to the district and women's hospitals remained off for two hours
गोंडा। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में सोमवार को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान अस्पताल की नियमित सेवाएं जनरेटर के सहारे संचालित की गईं।
विज्ञापन

सोमवार को अचानक बिजली आपूर्ति बंद होने से वार्डों, ओपीडी और अन्य विभागों में कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। उमस भरे मौसम में मरीजों और तीमारदारों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने तत्काल जनरेटर चालू कर आवश्यक सेवाएं जारी रखीं, जिससे उपचार संबंधी कार्य प्रभावित नहीं हुए।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस दयाल ने बताया कि परिसर स्थित विद्युत यार्ड में घास-फूस की सफाई के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से पूर्व निर्धारित कार्य कराया जा रहा था। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। सफाई कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed