फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Posted charge for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी अधिकारी तैनात

Sun, 09 Aug 2015 12:18 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारियों के साथ-साथ सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। एडीएम गंगाराम गुप्ता को निर्वाचन प्रभारी तथा  सीडीओ रामाश्रय को मतदान कार्मिक व्यवस्था के साथ-साथ प्रशिक्षण व्यवस्था का भी प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ये जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व जिला मजिस्ट्रेट प्रीति शुक्ला ने बताया कि मतदान व मतगणना कार्मिक व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी सीडीओ रामाश्रय का सहयोग करने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक महेश्वरी, डीसी मनरेगा शेषमणि सिंह व बीएसए जय सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी भी मुख्य विकास अधिकारी को बनाया गया है। प्रशिक्षण व्यवस्था में इनका सहयोग परियोजना निदेशक वीरेन्द्र कुमार, परियोजना अर्थशास्त्री डीआरडीए वीके श्रीवास्तव तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी देवीदत्त सिंह सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी एसडीएम सदर इंद्र भूषण वर्मा को बनाया गया है। इस कार्य में इनका सहयोग सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में एआरटीओ सुभाष चंद्र कुशवाहा तथा जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा करेंगे। मतपत्र व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे तथा सहायक प्रभारी अधिकारी अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन को बनाया गया है।

प्रेक्षक व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी व कंट्रोल रूम व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी जिला बचत अधिकारी राम प्रसाद को बनाया गया है। पंचायत चुनाव में शिकायतों के निस्तारण कार्य का प्रभारी अधिकारी परियोजना अधकिारी थारु विकास परियोजना डीएन सिंह को व मतदाता सूची की प्रतियां तैयार करने एवं अन्य संबद्ध कार्यों के लिए एसडीएम बलरामपुर, तुलसीपुर व उतरौला के एसडीएम को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मीडिया संबंधी कार्यों का प्रभारी अधिकारी सहायक आयुक्त स्टांप वंदना सिंह को बनाया गया है। टेंट, प्रकाश व ध्वनि व्यवस्था के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अशोक कुमार तथा अधिशासी अभियंता विद्युत एसके ओझा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।


स्ट्रांग रूम व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार को बनाया गया है। इस कार्य में इनका सहयोग सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी जमाल अहमद खां करेंगे। निर्वाचन आय-व्यय व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी मोनिस अली सिद्दीकी को व चिकित्सा किट व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी सीएमओ डॉ. यूके वर्मा को बनाया गया है।

डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने साथ कार्य करने के लिए स्टाफ की नियुक्ति करने तथा इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed