{"_id":"64514f1e80868741f107ad66","slug":"polling-parties-will-leave-today-gonda-news-c-13-1-213097-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Tue, 02 May 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 02 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहरी निकाय चुनाव की सारी तैयारियां मंगलवार को पूरी हो गईं। बुधवार को शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज (टाॅमसन) से 323 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिले के 313 बूथों पर भी शाम तक मतदान कार्मिक मोर्चे पर डट जाएंगे। जबकि दस पिंक बूथों पर 40 महिला कार्मिक लगाई जाएंगी। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बूथों पर सभी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में 173 वार्ड और 114 मतदान केंद्र हैं। चुनाव के लिए 14 जोनल मजिस्ट्रेट और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जो बुधवार को कार्मिकों को बूथों पर पहुंचाने की व्यवस्था के साथ ही वहां रहने आदि की व्यवस्था पंचायत स्तरीय अधिकारियों से तालमेल बनाकर कराएंगे। बुधवार शाम ही बूथों पर पहुंचकर कार्मिकों के पहुंचने की रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। जिससे बृहस्पतिवार को तय समय पर मतदान शुरू कराया जा सके।
निकाय चुनाव में दसों निकायों में दो लाख 62 हजार 389 मतदाता हैं। जिसमें 1,38,484 पुरुष मतदाता व 1,23,905 महिला मतदाता हैं। चार मई (बृहस्पतिवार) को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 114 मतदान केंद्रों के 323 पोलिंग बूथों पर वोट पड़ेंगे। सभी नगर निकायों के चेयरमैन पद के लिए 10 आरओ व 20 एआरओ तथा सदस्य के लिए 23 आरओ व 46 एआरओ बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र में आठ मतदान केंद्र को ही सामान्य श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 35 को संवेदनशील, 60 को अति संवेदनशील व 11 को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह पोलिंग बूथों में सिर्फ 18 बूथ ही सामान्य हैं। 105 संवेदनशील, 168 अति संवेदनशील व 32 अति संवेदनशील प्लस बूथ हैं। सभी बूथों पर वीडियोग्राफी होगी। इसके लिए ग्राम रोजगार सेवकों को लगाया गया हैं। अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थलों पर वेबकास्टिंग से निर्वाचन आयोग की सीधी नजर रहेगी।