फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police said- go and take possession of the land, there was a fight

Gonda News: पुलिस ने कहा- जाओ भूमि पर कब्जा कर लो, हो गई मारपीट

Sun, 20 Oct 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police said- go and take possession of the land, there was a fight
विज्ञापन


गोंडा। नवाबगंज क्षेत्र के चौखड़िया गांव स्थित भूमि विवाद के मामले में एक पक्ष कोर्ट का आदेश लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने कहा जाओ कब्जा कर लो। रविवार सुबह भूमि पर काबिज होने के लिए एक पक्ष के लोग पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग रोकने के लिए सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गए। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष के 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।
चौखड़िया के रोहित सिंह का गांव के ही कृष्णकुमार पांडेय से भूमि विवाद चल रहा है। कृष्णकुमार के पक्ष में कोर्ट ने आदेश कर दिया। इसके बाद कोर्ट का आदेश लेकर वह थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने कहा कि जाओ कब्जा कर लो। रविवार सुबह आठ बजे कृष्णकुमार परिजनों के साथ भूमि पर मवेशी बांधकर कब्जा कर रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष के लल्लू सिंह व रोहित ने विरोध किया। दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई और मारपीट होने लगी। एक पक्ष से कृष्णकुमार घायल हुए, दूसरे से लल्लू सिंह को ज्यादा चोटें आई हैं। इसके अलावा रोहित, तुलसीराम और सुमित भी चोटिल हुए हैं। सभी को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में लल्लू सिंह को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रोहित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मोहन पांडेय, अनिल पांडेय, हरिमोहन, चंद्रमोहन व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरे पक्ष से कृष्णकुमार के बेटे चंद्रमोहन पांडेय का आरोप है कि पांच अक्तूबर को ही अदालत का निर्णय उनके पक्ष में आने के बाद वह थाने गए थे। भूमि पर काबिज होने के लिए मौके पर पुलिस बल भेजने की बात की थी। मगर प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह मामले को टालते रहे। आरोप लगाया कि अगर मौके पर पुलिस फोर्स भेजी गई होती तो मारपीट न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed