फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,rute march

सीमावर्ती सात जिलों की सरहद पर निगाहबानी होगी सख्त

Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
police,rute march
फोटो- 20- गोंडा के कटरा बाजार में रूट मार्च करती पुलिस । संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव के दौरान गैर जिलों के लोगों की दखल पर अंकुश की पुख्ता तैयारी हो रही है। सात जिलों की सीमाओं पर सख्त पहरा रहेगा। इसकी रणनीति तैयार हो गई है। बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रहेगी। इसके लिए सातों जिलों की पुलिस से समन्वय होगा। सीमाओं पर जिले की पुलिस सक्रिय हो गई, और बाहर से आने-जाने वालों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती जिलों से अवैध शस्त्र व शराब के तस्करी की आशंका भी रहती है। पुलिस का अभियान भी जारी है। अब तक करीब 400 लोगों के विरूद्व कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में शामिल 1821 राजस्व गांव में 300 से अधिक गांव ऐसे हैं जो दूसरे जिलों की सीमाओं से सटे हैं। सर्वाधिक गांव बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, बलरामपुर व बहराइच की सीमाओं से सटे हैं। इन जिलों की सीमाओं से सटे गांव नवाबगंज, वजीरगंज, मनकापुर, छपिया, खोंडारे, इटियाथोक, तरबगंज, उमरीबेगमगंज, करनैलगंज, कौडिया, कटरा, खरगुपुर, परसपुर थाना क्षेत्रों में आते हैं। यहां की पुलिस को विशेष रूप से सतर्क किया गया है, जिससे दूसरे जिलों के लोगों की गतिविधियों को रोका जा सके। दूसरे जिलों के अपराधियों की दखल से चुनावी माहौल प्रभावित होता है। पड़ोसी थानों की पुलिस की मदद ली जा रही है। सीमावर्ती थानों की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस चौकसी के साथ ही पैदल मार्च भी तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा व दबंगों को चेतावनी
मोतीगंज (गोंडा)। विधानसभा चुनाव में आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा देने के साथ ही दबंग और प्रभावशाली लोगों को चेतावनी देने का अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बुधवार को खोरहंसा, जमुनियाबांग, पूरे तिवारी, सरायजरगर, चिश्तीपुर, फिरोजपुर आदि जगहों पर अर्द्धसैनिक बल व पुलिस के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल देहात मनोज पाठक व खोरहंसा चौकी प्रभारी केके सिंह को निर्देश दिए कि चौकी क्षेत्र में जितने अराजकतत्व हैं इन पर अभी से ही नजर रखना शुरू कर दें। आगामी विधानसभा चुनाव में कोई बवाल ना हो सके। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की कि शत प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं। एसपी ने लोगों से कहा कि आप लोग किसी लोभ व दबाव में न आएं। निडर व निर्भीक होकर मतदान करें। यदि कोई भी व्यक्ति चाहे जितना भी पहुंच वाला क्यों न हो यदि मतदान के दिन किसी को धमकाए, दबाव बनाए अथवा प्रलोभित करे तो तत्काल पुलिस को बताएं। पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करेगी।
चुनाव में दिग्गज नेेताओं पर रहेगी नजर
विधानसभा चुनाव सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। वह परोक्ष व अपरोक्ष रूप से इससे जुड़ रहते हैं। प्रशासन की ओर से इन पर भी नजर रखी जा रही है। जिले में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री कुवंर आनंद सिंह विधानसभा चुनाव में पर्दे के पीछे से दखल रखते हैं। कैसरगंज सांसद के बेटे प्रतीक भूषण सिंह सदर से विधायक हैं। वहीं कुवंर आनंद सिंह और सांसद कीर्तिवर्धन सिंह किसी न किसी का समर्थन करते हैं। इसी तरह मंत्री रमापित शास्त्री, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, विधायक अजय प्रताप सिंह, बावन सिंह, प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी, प्रेम नरायन पांडेय, पूर्व मंत्री स्व.पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह चुनाव में सक्रिय हैं। ऐसे में प्रशासन को चुनाव में धनबल के प्रयोग की आशंका है। इस कारण अभी से प्रशासन अभी से ही निगरानी बढ़ाए है।

पूरे जिले में पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है। सीमावर्ती थानों की पुलिस लगातार नजर रख रही है। चुनाव को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई का अभियान जारी है। धनबल के प्रयोग की जिन पर आशंका है उन पर भी नजर रखी जा रही है। संतोष कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed