फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police picked up three accused in Manish murder case

Gonda News: मनीष हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने उठाया

Tue, 23 Apr 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police picked up three accused in Manish murder case
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के दलपतपुर खटिकन पुरवा में कक्षा सात के छात्र मनीष कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को उठाया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दलपतपुर खटिकनपुरवा गांव में शनिवार रात दो लोगों के यहां तिलक समारोह था। गांव के हनोमान यादव का पुत्र मनीष कुमार यादव (15) भी तिलक समारोह में गया था। रात में वह घर आया और फिर लघुशंका जाने की बात कहकर घर से निकल गया। रविवार सुबह घर से सौ मीटर दूर खून से लथपथ उसका शव मिला था। मनीष के भाई धर्मेंद्र ने गांव के ही चार नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या व साजिश का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तीन आरोपियों को उठाया गया है। संदिग्धों की कॉल डिटेल से भी साजिश का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को भी पुलिस ने गांव जाकर जानकारी ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि हर पहले पर जांच की जा रही है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed