फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police ,inaugration

59 लाख से नवनिर्मित चौकी भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police ,inaugration
गोंडा में पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण करते विधायक प्रभात वर्मा। - फोटो : GONDA
मनकापुर(गोंडा)। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को लखनऊ में महिला रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह के बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बने पुलिस विभाग के भवनों का लोकार्पण आनलाइन किया गया। वहीं मनकापुर कोतवाली क्षेत्र की नवनिर्मित पुलिस चौकी मछलीगांव बाजार का उद्घाटन विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा व ब्लाक प्रमुख मनकापुर जगदेव चौधरी ने किया। मछलीगांव बाजार की पुलिस चौकी को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि के रूप में यूपी सिंह व ब्लाक प्रमुख ने चौकी के मुख्य द्वार पर पूजन अर्चन के बाद फीता काट कर उद्घाटन किया। चौकी पर लगे शिलापट का लोकार्पण सीओ संजय तलवार व कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार शुक्ल की मौजूदगी में विधायक सहित अन्य अतिथियों ने किया।
विज्ञापन

बताते चले कि इस चौकी के बन जाने से उस क्षेत्र के तमाम गांवों को तत्काल सुरक्षा मिलेगी। वहीं अपराध करके बलरामपुर की सीमा पर भागने वाले अपराधियों की भी निगहबानी हो सकेगी। मनकापुर मछलीगांव होते हुए सादुल्लाहनगर को जाने वाली सड़क पर प्रसिद्ध करोहानाथ मंदिर के निकट पुलिस चौकी के प्रशासनिक भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड ईकाई द्वारा 58 लाख 96 हजार रुपये में किया गया है।
विज्ञापन

सीएम योगी का भाषण सुनने को लगी रही भीड़
मछलीगांव बाजार में पुलिस चौकी उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए कार्यक्रम के अंत तक जमे रहे। विधायक , ब्लॉक प्रमुख मनकापुर , एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती, प्रधान दिनेश कुमार उर्फ लाल साहब, अखिलेश तिवारी उर्फ मन्नन तिवारी, रक्षाराम वर्मा, भगवानदीन मिश्र, लाल शुक्ल, पूर्व प्रधान दिनेश पांडेय, बब्बू मिश्र, गोली तिवारी, अंकित उपाध्याय, कृष्णमोहन चतुर्वेदी, राम गोपाल चौहान, राम कृपाल भारती, आरडी पांडेय, राकेश तिवारी सहित तमाम लोग कार्यक्रम को देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed