फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,gonda,yatra,durga pooja,shobhaayaatra

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज से

Tue, 04 Oct 2022 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
police,gonda,yatra,durga pooja,shobhaayaatra
फोटो-18-गोंडा के ठठेरी बाजार में स्थापित मां की प्रतिमा। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सबसे अधिक दबाव करनैलगंज के सरयू तट पर रहेगा। इसके अलावा तकरीबन 200 प्रतिमाएं विसर्जन के लिए अयोध्या भी जाएंगी। शहर के आसपास व ग्रामीण क्षेत्रों में कई घाट हैं। जहां पर प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। जिले में दो दिन विसर्जन कराने की रणनीति बनी है।
विज्ञापन

नवारात्रि पर जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1900 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नौ दिनों तक चले पूजन अर्चन के बाद बुधवार से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू कर दिया जाएगा। करनैलगंज और कटरा क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन दूसरे दिन गुरुवार को कराने की प्रशासन ने रणनीति बनाई है। इसके अलावा शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुुधवार को होना है। इसमें तकरीबन 200 प्रतिमाओं का विसर्जन अयोध्या में कराया जाएगा।
विज्ञापन

करनैलगंज के सरयू घाट पर भी तकरीबन 600 प्रतिमाओं को विसर्जन होगा। जिसमें दो दिनों तक बुधवार व गुरुवार को यहां विसर्जन होना है। शहर के सगरा तालाब, खैरा पोखरा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में टेढ़ी नदी, तालाब व पोखरों में विसर्जन करने की परंपरा है। विसर्जन स्थलों पर प्रशासन ने बैरीकेडिंग करा दी है। यहां नावों के साथ गोताखोरों को लगाया गया है। प्रतिमाओं की संख्या को देखते हुए विसर्जन स्थलों पर लाइटिंग कराई गई है। इसके अलावा दुर्गा प्रतिमाओं के साथ दो-दो आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। विसर्जन जुलूस में थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, बीट दरोगा, बीट सिपाही, तीन कंपनी पीएसी के जवानो की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed