{"_id":"633c734aaedaca285f55eb06","slug":"police-gonda-enquary-gonda-news-lko6514751182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे की रिमांड में टूट गया अभिषेक, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे की रिमांड में टूट गया अभिषेक, तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान के बेटे दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह हत्याकांड के आरोपी अभिषेक वर्मा को पुलिस ने मंगलवार को रिमांड पर लिया। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के सात घंटे की पूछताछ में अभिषेक टूट गया। इसके बाद अभिषेक की निशानदेही पर उसके घर के बाहर जमीन में छिपाकर रखा गया 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।
छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर के ग्राम प्रधान के बेटे दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की 26 जून को गांव में स्थित मंदिर पर भंडाररे की तैयारी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भोलू के भाई राहुल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ थाना छपिया में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को अदालत ने आरोपी अभिषेक की सात घंटे की रिमांड की स्वीकृति दी थी। रिमांड मंजूर होने के बाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर व भोलू सिंह हत्याकांड के मुकदमे के विवेचक विजय बहादुर सिंह आरोपी को लेकर छपिया पुलिस से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी अभिषेक वर्मा टूट गया। बताया कि हत्या के बाद अपने गांव नरैचा स्थित घर के बाहर जमीन में गड्ढा खोदकर तमंचा छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जब गड्ढा खोदवाया तो उसमें छिपाकर रखा 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर एवं मुकदमे के विवेचक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक वर्मा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया गया है।