फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police demolished the boundary wall of murderer Lallan's house

Gonda : सपा का बढ़ा दबाव तो पुलिस ने गिराई हत्यारोपी लल्लन के घर की बाउंड्रीवॉल, मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 06:36 AM IST
सार

मंगलवार को मुख्य आरोपी लल्लन सिंह के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया।

विज्ञापन
Police demolished the boundary wall of murderer Lallan's house
परसपुर पुलिस टीम द्वारा ध्वस्त की गई हत्यारोपी लल्लन सिंह के घर की चारदीवारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की हत्या को लेकर सपा के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में पहुंचकर मुख्य आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन के घर की बाउंड्रीवॉल गिरा दी। घर के दरवाजे पर खड़े दो ट्रैक्टर, दो बाइक व मवेशी थाने ले आई। पुलिस ने मवेशी को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस लल्लन को पकड़ चुकी है। 

विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के राजाटोला गांव के रहने वाले सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की 19 जुलाई की दोपहर घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। ओमप्रकाश सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने आरोपी उदयभान सिंह, उनके तीन बेटों व एक अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी धर्मवीर सिंह उर्फ चंदन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी रोहित सिंह उर्फ बाबा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लियाा। 
विज्ञापन


पकड़ा गया लल्लन
गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी और पुलिस टीम में मुठभेड़ हुई। मंगलवार की रात सवा नौ बजे परसपुर-बेलसर मार्ग पर चरहुंआ मोड़ के बगल में मुख्य हत्यारोपी भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बचाव करते हुए पुलिस टीम ने फरार लल्लन सिंह के पैर में गोली मारी। लल्लन पर 25 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित था। इससे पूर्व सोमवार की देर रात आरोपी रोहित सिंह को भी पुलिस टीम ने एनकाउंटर में धर-दबोचा। रोहित के पैर में भी गोली लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य आरोपी लल्लन सिंह के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। आरोपी ने बीते दिनों परसपुर के राजा टोला के सपा कार्यकर्ता और नगर पंचायत के सभासद प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश सिंह की धारदार हथियार से हत्या की थी। जिसमें दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मंगलवार को सपा प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के घर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed