फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police could not find clue of Uma's murderer even in two and a half months

Gonda News: ढाई माह में भी उमा के कातिल का सुराग न लगा सकी पुलिस

Tue, 19 Nov 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police could not find clue of Uma's murderer even in two and a half months
नवाबगंज (गोंडा)। महिला की हत्या कर कमरे में शव छिपाकर भागे आरोपी अनिल उर्फ मोहम्मद अनस का नवाबगंज पुलिस ढाई माह बीतने के बाद भी कोई सुराग तक नहीं लगा पाई है। यही नहीं, मृतका की छह महीने की बेटी का भी कुछ पता नहीं लग सका। महिला व बच्ची से जुड़े संवेदनशील मामले में पुलिस सिर्फ जांच के दावे ही कर रही है।
विज्ञापन

सरयू घाट पुलिस चौकी के बगल में एक मकान में किराये के कमरे से विगत 22 अगस्त को दुर्गंध आने के बाद महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने दावा किया कि महिला के पेट में किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया। कमरे में तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान प्रयागराज के अब्दालपुर खास पकड़ीतर, थाना सोरांव निवासी रविशंकर की पत्नी उमा देवी के रूप में हुई थी। नवाबगंज पुलिस ने पति रविशंकर से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। पता चला कि उमा की छह महीने की बेटी भी गायब है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी के बगल के मकान में सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में खलबली मच गई थी। मगर पुलिस ढाई महीने बाद भी न तो मासूम बेटी का पता लगा पाई और न ही हत्यारे की धरपकड़ कर पाई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पति रविशंकर ने बताया कि 14 साल पहले उमा से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। मोहम्मद अनस ने अनिल बनकर उमा को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद से उमा घर से भागकर अनस के साथ ही रह रही थी। हालांकि उमा की हत्या के पीछे कारणों का पता नहीं लग सका है। ऐसे में गंभीर अपराध के मामले में स्थानीय पुलिस व अफसरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


सीओ तरबगंज विनय कुमार सिंह का कहना है कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित है। मामले की तफ्तीश कराई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। जल्द खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed