फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police caught 25 quintals rice

पुलिस ने 25 क्विंटल चावल पकड़ा

Sat, 15 Oct 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 15 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Police caught 25 quintals rice
पकड़ा गया अनाज लदा वाहन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार को कालाबाजारी में बिकने आया 25 क्विंटल अनाज पकड़ लिया। पुलिस ने अनाज लदी पिकअप व उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को भेजी है। इस मामले में एसडीएम तरबगंज का कहना है कि अनाज की जांच करने के लिए पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस के कंट्रोल रूम 100 नंबर पर कुछ लोगों ने फोन कर जानकारी दी थी कि क्षेत्र के चर्चित अनाज माफिया ने सरकारी अनाज के चावल को सरकारी बोरी बदलकर खाद की बोरी में भरकर करीब 25 क्विंटल चावल को कालाबाजारी में बेचने के लिए भेजा है।
विज्ञापन


25 क्विंटल चावल कालाबाजारी में बिकने के लिए कोल्हमपुर बाजार में एक बड़े गल्ला व्यापारी की दुकान पर भेजा गया था। जिला पुलिस कंट्रोल रूम के निर्देश पर नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र के कोल्हमपुर बाजार में 50 बोरा चावल लदी पिकअप को चालक समेत दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चालक समेत पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले आई। क्षेत्र के दरोगा पुजारी यादव ने मामले में चालक से पूछताछ की। इसके बाद नवाबगंज पुलिस ने अनाज सरकारी है या गैर सरकारी, इसकी जांच के लिए एसडीएम तरबगंज व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को रिपोर्ट भेजी है। 

क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक तरबगंज गोंडा अशोक कुमार ने कहा कि नवाबगंज क्षेत्र के कोल्हमपुर बाजार में एक पिकअप पर 50 बोरा चावल पकड़े जाने की सूचना पुलिस ने दी है। पकड़ा गया अनाज मय वाहन चालक पुलिस की कस्टडी में है। इसकी जांच की जाएगी। तब पता चलेगा कि अनाज कैसा है। इस मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी को दे दी गई है। 

 
एसडीएम तरबगंज राम सजीवन मौर्या ने कहा कि नवाबगंज क्षेत्र में 50 बोरा अनाज पकड़े जाने की सूचना मिली है। अनाज पुलिस की सुपुर्दगी में है। अनाज की जांच के लिए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया गया है। सरकारी अनाज होने पर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed