{"_id":"63fa4b98232cc00416037cb4","slug":"police-carnailganj-gonda-co-change-gonda-news-c-13-1-104118-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करनैलगंज लूटकांड में सीओ नपे, पुलिस अब भी खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करनैलगंज लूटकांड में सीओ नपे, पुलिस अब भी खाली हाथ
Sat, 25 Feb 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के धमसड़ा गांव में लूटपाट और गोलीकांड की वारदात को 48 घंटे से अधिक समय गुजर गए। पुलिस बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा सकी। एसपी ने लूटपाट के खुलासे के लिए एसओजी समेत दो टीमें लगाई हैं।
उधर, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने लूटपाट में लापरवाही मानते हुए सीओ करनैलगंज रहे विनय कुमार सिंह को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। डिप्टी एसपी नवीना शुक्ला को बतौर सीओ करनैलगंज सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है।
पीड़ित हरीत मिश्र के घर पर 23 फरवरी की रात घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट की थी। परिवार के संग ही गांव के लोगों ने बदमाशों को घेराबंदी करके पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया था। जिसमें हरीत के चचेरे भाई सुुशील मिश्र व हाईस्कूल के छात्र सिद्धांत पांडेय गोली लगने से घायल हो गए थे। वारदात के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया गया है, लेकिन 48 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी बदमाशों को सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने वारदात में लापरवाही मानते हुए क्षेत्राधिकारी करनैलगंज रहे विनय कुमार सिंह को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। गैर जिले से तबादले पर गोंडा आईं डिप्टी एसपी नवीना शुक्ला को क्षेत्राधिकारी करनैलगंज नियुक्त किया है।
जल्द होगी वांछितों की गिरफ्तारी
केस में संलिप्त वांछितों की शिनाख्त के साथ उनकी गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी। लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए नई क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला पर्यवेक्षण करेंगी।
- आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --