{"_id":"65c12c3411aea29eea04efea","slug":"police-broke-the-door-of-the-room-due-to-foul-smell-gonda-news-c-100-1-slko1028-112364-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दुर्गंध आने पर पुलिस ने तोड़ा था कमरे का दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दुर्गंध आने पर पुलिस ने तोड़ा था कमरे का दरवाजा
Tue, 06 Feb 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज नगर के तीन युवकों की मुंबई में मौत करीब तीन दिन पहले हुई थी। पुलिस को हादसे की जानकारी कमरे से दुर्गंध उठने के बाद मोहल्ले वालों की सूचना पर मिली।
मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा निवासी मोहम्मद आजम, सफी अहमद, सईद अली के परिजनों के मुताबिक तीनों युवक किराये के एक कमरे में रहते थे। फल का व्यापार करते थे। उनके साथ मृतक सफी अहमद का भाई नानभैया भी अलग फल का ठेला लगाता था। जो इनके साथ रहता था। पर वह बीते बृहस्पतिवार को अजमेर चला गया था। रविवार को जब कमरे के किनारे से गुजर रहे लोगों को दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर तीन शव पड़े थे। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सफी अहमद के भाई नानभैया को दिया। तब उसने हादसे की सूचना घर पर दी। तीनों युवकों के परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम को सभी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया। नान भैया अजमेर में था जब उससे बात की गई तो उसने भी संपर्क किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
मोहल्ले वालों की सूचना पर उसे जानकारी हुई। एक शव जला हुआ मिला है, पर शरीर के कपड़े नहीं जले है। बाकी दो शव फूले हुए थे। बताया जा रहा है कि कमरे से गैस की दुर्गंध आ रही थी। सभासद मोहम्मद साबिर ने बताया कि सफी अहमद व सईद को मुंबई में ही सुपुर्दे-खाक करने की बात कही गई है। आजम के परिजन शव लेने मुंबई रवाना हुए हैं।
12 को है बहन का निकाह
आजम की बहन गुलनाज का निकाह 12 फरवरी को तय है। बृहस्पतिवार को जब परिजनों की बात आजम से हुई थी तो उसने सबकुछ ठीक बताया था। उसने कहा था कि वह सोमवार को घर पहुंच जाएगा। किसी को क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर अपने घर नहीं पहुंच पाएगा।