फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pledge of plastic-free India with cleanliness

स्वच्छता के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत का लिया संकल्प

Wed, 02 Oct 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Pledge of plastic-free India with cleanliness
5-गोंडा के गांधी पार्क में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी - फोटो : GONDA
गोंडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रमों के साथ ही स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त देश बनाने की जागरूकता अभियान चला। जिले के 4000 सरकारी व गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों, स्वयं सेवी संस्थाओं, संगठनों व सरकारी दफ्तरों में जयंती समारोह का आयोजन हुआ। आयुक्त सभागार में हुए कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद आयुक्त महेन्द्र कुमार ने सत्य, अंहिसा, स्वच्छता, नारी सम्मान, सांप्रदायिक सौहार्द का संकल्प कराया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ ही कहा कि विश्व के महापुरुषों में बापू जी का स्थान सबसे ऊंचा है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर अपना योगदान दें। उन्होंने शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समारोह को अपर आयुक्त प्रशासन राकेश चन्द्र शर्मा, जेडीसी अनिल कुमार पांडेय, अपर आयुक्त न्यायिक कमलेश कुमार सिंह, मंडलीय शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता आरएस वर्मा ने विचार रखे। आयुक्त व डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने लायंस क्लब गोंडा अवध के तत्वावधान में आयोजित शहर में गुरूनानक चौक से पर्यावरण जागरूकता अभियान की रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयुक्त व डीआईजी ने अपनी ओर से कपड़े के थैलों का वितरण भी किया तथा लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

लायंस क्लब के डायरेक्टर दिलीप सिंह, प्रथम गर्वनर कमल शेखर गुप्ता, अध्यक्ष मनीष दूबे, सचिव अनिल अग्रवाल आदि रहे। कलेक्ट्रेट में हुए समारोह में अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, सीआरओ आरआर प्रजापति, अपर उपजिलाधिकारी महेन्द्र सिंह, गुलाम सरवर, मुख्य कोषाधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के कर्मी मकसूद खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति तथा बापू के भजन गाकर सुनाए। जिलाधिकारी ने छात्राओं व अध्यापिकाओं को पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने अंबेडकर चैराहा के निकट मलिन बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं मुख्य राजस्व अधिकारी आरआर प्रजापति ने बरियारपुरवा मलिन बस्ती में पहुंचकर स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपाप व रोवर्स रेंजर्स ने निकाली जागरूकता रैली
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने को लेकर नगर पालिका परिषद के साथ ही विभिन्न संगठनों ने रैली निकाली। रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उत्साह बढ़ाया। रैली में एलबीएस कालेज के रोवर्स रेंजर्स, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, सरस्वती विद्या मंदिर तथा अपराध निरोधक समिति का विशेष योगदान रहा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने राष्ट्रीय एकता प्रदर्शनी का आयोजन हुआ तथा शहर में एलईडी वैन से प्रचार प्रसार हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद, ईओ विकास सेन, पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन, एलबीएस के प्रोफेसर डॉ. आरबी सिंह बघेल, अपराध निरोधक समिति के संयोजक राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष साबिर, शिव कुमार शर्मा, पप्पू प्रजापति, ऋषि, शांति प्रसाद शुक्ल आदि रहे। जिलाधिकारी ने चौक बाजार में वीर अब्दुल हमीद चैराहे तथा संपर्क का मार्ग का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed