फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Players showed their strength in the sports competition

Gonda News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 21 Nov 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the sports competition
रुपईडीह/इटियाथोक। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में शुक्रवार को गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया बाजार में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रबंधक कृष्ण गोपाल गुप्त एवं प्रधानाचार्य गोविंद यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कौड़िया बाजार की टीम विजेता तथा जेठपुरवा की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में बिछुड़ी विजेता और कौड़िया उपविजेता घोषित हुई। बैडमिंटन में शुभी द्विवेदी विजेता एवं लक्ष्मी उपविजेता रहीं। रुकसाना, विजय मिश्र तथा शिवशंकर आर्या ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन खेल शिक्षक सुधाकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर केपी पाठक, शिवशंकर मिश्र रिंकू, सिद्धार्थ, ईंदल, अंश, मंजू, श्रवण कुमार, रोशनी, रामकिशोर आदि उपस्थित रहे। इटियाथोक संवाद के अनुसार, दो न्याय पंचायतों की खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक स्कूलों के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोमरही में 100 मीटर दौड़ में नईम प्रथम, 50 मीटर बालक वर्ग में सुधीर मौर्य तथा बालिका वर्ग में संजना सबसे तेज दौड़ीं। लंबी कूद में नईम एवं बालिका वर्ग में महक तिवारी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय सोमरही की टीम ने बाजी मारी। इटियाथोक की प्रतियोगिता में कबड्डी बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक द्वितीय की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय पंचायत खेल प्रभारी आशीष चौरसिया ने बताया कि जूनियर वर्ग में गोला फेंक एवं लंबी कूद में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्राथमिक बालक वर्ग लंबी कूद में अल्तमश तथा बालिका वर्ग में रोहिणी प्रथम रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में इटियाथोक तथा बालिका वर्ग में करुआपारा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed