{"_id":"65f74a0bd783ff68fc0e6814","slug":"players-showed-their-strength-in-kabaddi-competition-gonda-news-c-100-1-gon1001-114516-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Mon, 18 Mar 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अमर उजाला-जुनून खेल का के तहत रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चार टीम के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
बालिका वर्ग में पहली प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय डेबरीकला व कंपोजिट विद्यालय मोकलपुर के बीच हुई। इसमें डेबरी कला की टीम विजेता रही।
दूसरी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मनपुर जाट व प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक के बीच हुई। इसमें लक्ष्मनपुर जाट की टीम विजयी हुई।
दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें कंपोजिट विद्यालय डेबरी कला ने बाजी मारी। इसी प्रकार बालक वर्ग में मोकलपुर व बेलसर की टीम आपस में भिड़ी। जिसमें मोकलपुर विजेता रही।
बालक वर्ग दूसरी प्रतियोगिता ठोरहंस व लक्ष्मनपुर जाट के बीच हुई। जिसमें ठोरहंस की टीम विजेता रही। दोनों विजेताओं के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें कंपोजिट विद्यालय ठोरहंस की टीम ने बाजी मारी। सहयोग करने वाले शिक्षकों में ज्योत्सना, सुनीता यादव, रामनिवास जायसवाल, विजय देवी आदि रहे।