फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   plantation

पौधे लगाकर सुरक्षा का दिलाया संकल्प

Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
plantation
फोटो-11-गोंडा में करनैलगंज के सकरौरा में पौधरोपण से पूर्व पूजन करते प्रभारी मंत्री। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। वन महोत्सव के तहत मंगलवार को जिले में पौधरोपण की धूम रही। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, नोडल अधिकारी कंचन वर्मा व जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने करनैलगंज के सकरौरा में पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि पिछले साल एक वृहद पौधरोपण करके दुनिया में एक रिकॉर्ड बनाने का कार्य किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जन आंदोलन के रूप में लेकर पौधरोपण किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने सकरौरा रामजानकी मंदिर क्षेत्र में पौधरोपण की शुरुआत की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव सात जुलाई तक मनाया जाएगा। पौधरोपण का लक्ष्य विभागवार आवंटित किया गया है। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार, डीएफओ आरके त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, सीवीओ रविंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विकास खंड हलधरमऊ के परसा गोडरी में विधायक बावन सिंह ने 101 पौधों को लगाकर हरियाली लाने की बात कही। इस दौरान प्रधान वेद प्रकाश ओझा, क्षेत्र पंचायत सदस्य देव आनंद तिवारी उर्फ चुनमुन तिवारी, खंड विकास अधिकारी रामाज्ञा मौर्य, पूर्व प्रधान बेचूलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामफेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजेहना ब्लॉक के ग्राम पंचायत संबलपुर और दिनारा में विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने पौधरोपण किया। विधायक ने पेड़ पौधों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। पीपल के महत्व के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा कि 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष को देवता के रूप में पूजा जाता है। ग्राम प्रधान सालिक, गोंडा सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, बीडीओ विकास मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम वारी, यशवंत सोनी, राकेश पांडेय उपस्थित रहे।
गढ़ी में पौधरोपण का शुभारंभ
मोतीगंज के आदर्श ग्राम पंचायत गढ़ी में ब्लॉक प्रमुख मनकापुर जगदेव चौधरी ने पौधरोपण का शुभारंभ किया। विद्यानगर किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधामोहन पांडेय ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। वहीं झंझरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मथुरा चौबे के अमृत वाटिका में प्रधान जगदीश यादव व ग्राम विकास अधिकारी सीमा यादव ने पौधरोपण किया। खिरई खिरवा गांव में ग्राम प्रधान गायत्री शुक्ला ने पौधरोपण किया।

प्रधान हरिश्चंद्र यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी अमिता यादव आदि मौजूद रहे। वजीरगंज के ग्राम पंचायत कोंड़र व पूरेडाढू में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राम सागर मिश्र, फार्मासिस्ट अजय वीर मिश्र मौजूद रहे। मॉडल प्राथमिक विद्यालय, मसकनवा में खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवा के प्रधानाध्यापक पूरन चंद गुप्ता, महेश मिश्रा, आनंद कुमार, राम प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed