फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   performance in collectorate campus

कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2016 10:55 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
performance in collectorate campus
सदर विधायक के खिलाफ मंगलवार को नगरवासियों ने जमकर हंगामा किया। जिला मेमोरियल अस्पताल के स्थानांतरण की साजिश का आरोप लगाकर लोगों ने विधायक के खिलाफ काफी देर तक प्रदर्शन किया। डीएम के समझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद जिला मेमोरियल चिकित्सालय संघर्ष समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जुटे आक्रोशित नगरवासियों को संबोधित करते हुए जिला मेमोरियल चिकित्सालय संघर्ष समिति के संयोजक शाबान अली ने कहा कि सपा के सदर विधायक जगराम पासवान शासन को गुमराह कर नगर स्थित 100 बेड के मेमोरियल अस्पताल का अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिसंबर 2011 में भी शासन-प्रशासन ने मेमोरियल अस्पताल को नगर से करीब सात किमी दूर संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित करने का प्रयास किया, लेकिन नगरवासियों के विरोध को देखते हुए यह निर्णय वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेमोरियल अस्पताल में 100 बेड के अलावा इमरजेंसी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, टीबी क्लीनिक, एड्स जांच केंद्र तथा होम्योपैथ इलाज की सुविधाएं मौजूद है।

संघर्ष समिति मेमोरियल अस्पताल की बहाली के लिए हाईकोर्ट भी जा चुकी है और हाईकोर्ट ने लोगों को सुविधा को देखते हुए अस्पताल की सभी सेवाएं यथावत रखने का आदेश दिया है।

ऐसी स्थिति में सदर विधायक जगराम पासवान द्वारा शासन को पत्र लिखकर मेमोरियल अस्पताल को संयुक्त जिला चिकित्सालय में मर्ज करने की जो साजिश की गई है, वह नगरवासियों के साथ विश्वासघात है।

विधायक के पत्र पर यदि शासन ने कोई कार्रवाई की तो नगरवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में वकील व व्यापारी भी शामिल थे। कलेक्ट्रेट में जुटी लोगों की भीड़ को देखकर प्रशासन भी सकते में आ गया।

मौके पर पहुंचीं डीएम प्रीति शुक्ला ने लोगों को शांत कराया तथा आश्वासन दिया कि नगरवासियों की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा इस प्रकरण से शासन को भी अवगत कराया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद संघर्ष समिति के नेतृत्व में डीएम को मेमोरियल अस्पताल की सेवाओं में विस्तार किये जाने के लिए चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।

इसमें मेमोरियल अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कराने, डॉक्टरों के रिक्त पदों पर विशेषज्ञों की तैनाती करने तथा संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों व सुविधाओं को मेमोरियल अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है।


इस मौके पर युवा बार संघ के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, प्रताप सिंह चौहान, बब्बू प्रसाद, शफीक अहमद, अजीम अहमद, मोहम्मद सलीम आदि नगरवारी मौजूद रहे।

सपा विधायक जगराम पासवान ने कहा कि किसी भी अस्पताल की सेवाएं समाप्त करने से संबंधित कोई पत्र नहीं लिखा है। मैंने हमेशा सभी अस्पतालों की सेवाएं बेहतर किये जाने की मांग की है।

मेरे लेटर पैड का गलत इस्तेमाल किया गया है। मैं खुद इस बात की छानबीन करूंगा कि मेरे लेटर पैड पर इस तरह का पत्र कब और किसने लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed