{"_id":"56f81eb24f1c1b3f58f14d57","slug":"performance-by-bullion-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सब्जी बेचते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर सब्जी व फल बेच कर विरोध जताया। रविवार को सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लगाये गये एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 26वें दिन दुकानें बंद कर शहर के मोहल्लों में सब्जियां व फल बेचकर विरोध प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के संरक्षक धर्मप्रकाश सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने जब एक्साइज ड्यूटी लगाने का एजेंडा दिया, तब भाजपा नेताओं ने ही इसका विरोध जताया था, लेकिन आज स्वयं की सरकार बनने पर एक्साइज ड्यूटी लागू की है, जिससे पांच लाख छोटे व लघु स्वर्णकारों व कारीगारों का रोजगार प्रभावित होगा।
यदि केंद्र सरकार सही समय पर नहीं चेती तो इसका खमियाजा आगामी विधान सभा चुनाव में भुगतना होगा। इस दौरान सराफा व्यवसायियों ने गुडडूमल चौराहा, चौक बाजार, रानीबाजार, ददुआ बाजार, पुरानी बाजार में फल व सब्जी बेचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर शिवनाथ रस्तोगी, पवन कुमार, दिलीप सोनी, मनोहर मराठा, संतोष सोनी, दिनेश सोनी, शुभम सोनी आदि उपस्थित रहे।