{"_id":"cbe0c57a6226f14166eb59ae8b3cc13e","slug":"people-start-talking-about-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनव की सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनव की सरगर्मी तेज
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांवों में नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है। विदित हो कि आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनावों की सरगर्मी गांव के चौपालों में पूरी तरह से दिखने लगी है। प्रधान तथा उनके समर्थक विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ इस बार के चुनाव में जीत की गणित बिठाने में संभावित प्रत्याशी भी पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहे हैं। एक दूसरे की कमियां व कमजोरी ढूंढने का प्रयास गांवों में तेज हो गया है।
विज्ञापन
साथ ही साथ जातीय व अन्य समीकरण भी तेजी से उभरने लगे हैं। लोग एक दूसरे को पटखनी देने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में तनाव व गुटबाजी होना संभावित है।
विज्ञापन
पुलिस यदि सक्रिय नहीं रही तो चुनावी रंजिश को लेकर घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। थानों में चुनावी रंजिश को लेकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें करने का सिलसिला भी बढ़ गया है। हालांकि पुलिस अभी इन शिकायतों को रुटीन शिकायत मान रही है।