फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People protested due to cash

कैश न मिलने पर जाम किया तुलसीपुर-गौरा मार्ग

Mon, 19 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
People protested due to cash
कई दिनों से कैश की आस लगाए ग्राहकों का सब्र सोमवार को मात्र दो हजार रुपये के भुगतान की सीमा तय किए जाने से टूट गया। कम भुगतान को लेकर ग्राहकों ने तुलसीपुर-गौरा सड़क जाम कर दी। लोगों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राहकों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार को जफर हुसैन, इमरान, आमिर, संजय व विजय सहित भारी संख्या में ग्राहकों ने पंजाब नेशनल बैंक धंधरा शाखा के सामने प्रदर्शन किया। ग्राहकों का कहना था कि वह पिछले कई दिनों से कैश की आस में बैंक का चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को कैश मिलना तो शुरू हुआ लेकिन केवल दो हजार रुपये प्रति ग्राहक भुगतान की सीमा निर्धारित कर दी गई। ग्राहकों ने एक सप्ताह में 24 हजार रुपये निकासी किए जाने की मांग को लेकर तुलसीपुर-गौरा सड़क मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सड़क पर आवागमन घंटों ठप रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तुलसीपुर थाने की पुलिस ने ग्राहकों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। आक्रोशित ग्राहक बैंक प्रबंधक को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग पर अड़ गए।


थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्राहक शांत हुए। थानाध्यक्ष ने बैंक प्रबंधक से वार्ता कर सभी ग्राहकों को चार-चार हजार रुपये का भुगतान कराया। शाखा प्रबंधक शशि कुमार ने कहा कि कैश की कमी के चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed