फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People faced many problem in strike

कई विभागों के बंद से जनता परेशान

Wed, 02 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 02 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों का चक्का जाम होने से दिनभर सैकड़ों यात्री बसों की तलाश में भटकते रहे। बसों के न चलने से बहराइच, फैजाबाद, बलरामपुर, लखनऊ, इलाहाबाद सहित अन्य गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को दिनभर इंतजार करना पड़ा। टैक्सी के न चलने से लोगों को और भी समस्याओं से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि, शहर में टेंपों चलती रही। डाक विभाग में किसी प्रकार का कार्य नहीं हुआ। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों ने उद्योगों व विभाग को बंद कर हड़ताल की। जिला पंचायत परिसर में आम सभा हुई।
विज्ञापन


सभा में श्रमिक नेता सत्य नरायन तिवारी आदि ने विचार रखे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री ने 7वां वेतनमान लागू करने व महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष मीनाक्षी खरे आदि ने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था कराने, हाटकुक्ड व पोषाहार में अवैध वसूली रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष केपी शुक्ल आदि ने ठेके पर काम रोकने व नई भर्ती करने की मांग की। उन्होंने बताया बीमा सेक्टर में हड़ताल से डेढ़ करोड़ रुपये का कार्य प्रभावित हुआ है। बीएसएनएल कर्मचारी संगठनों के सचिव योगेन्द्र सिंह समेत कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर संयंत्र खरीदने में वित्तीय मदद करने, वीआरएस रोकने, बोनस का भुगतान करने, सीधी भर्ती में कर्मचारियों को 30 फीसदी लाभ देने की मांग रखी।

पेट्रोलियम चालक परिचालक संघ के संयोजक श्रीप्रकाश सिंह, अध्यक्ष निजामुद्दीन, मंत्री जगन्नाथ समेत संघ के पदाधिकारियों ने रोड सेफ्टी बल लागू करने पर सरकार के विरोध में भविष्य में भी चक्का जाम करने का एलान किया है। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एमडी सिंह आदि ने श्रम सुधार करने की मांग की।

बैंकों, बीमा क्षेत्र की कंपनियों, परिवहन निगम, परिवहन विभाग, डाक विभाग में हड़ताल से करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। बैंक की विभिन्न 146 शाखाओं में तालाबंदी रही। डाक विभाग के सभी पोस्ट ऑफिस बंद रहे। बीमा क्षेत्र की कंपनियों में दिन भर ताला लगा रहा। लीड बैंक मैनेजर इलाहाबाद के एके पांडेय ने बताया कि सभी क्षेत्रों में करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।

बीमा क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़, डाक विभाग में करीब पांच करोड़ और परिवहन निगम में दस लाख का कारोबार प्रभावित रहा।

बुधवार को तय था कि कर्मचारी हड़ताल कर अपनी मांगों को उठाएंगे। लेेकिन संख्या बल देखकर जोश में आए कुछ कर्मचारियों ने मर्यादाएं तोड़ दीं। हड़ताल के दौरान दवा प्रतिनिधियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह कॉलेज तिराहे पर सड़क जाम कर दी। एक कार्यकर्त्री ने हाथ में छड़ी लिए कई राहगीरों पर धौंस जमाई।


हड़ताल में परिवहन निगम, राष्ट्रीकृत बैंक (एसबीआई व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक नहीं), डाकखाना, संभागीय परिवहन विभाग, निजी वाहन चालक संघ, विकास विभाग, दवा प्रतिनिधि, पेट्रोलियम प्रोडेक्ट यूनियन, ट्रेड यूनियन, मजदूर संगठन, शिक्षक संघ, आंगनबाड़ी यूनियन, बीएसएनएल, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (समर्थन) शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed