फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   people Distress Due to Power Cuts Amidst Scorching Heat in Gonda Prateek Bhushan Writes to Energy Minister

Gonda: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, प्रतीक भूषण ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र; मांगा तत्काल समाधान

Fri, 22 May 2026 10:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 10:06 PM IST
सार

गोंडा में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल समाधान मांगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
people Distress Due to Power Cuts Amidst Scorching Heat in Gonda Prateek Bhushan Writes to Energy Minister
प्रतीक भूषण ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने तत्काल समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


विधायक ने पत्र में कहा कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है, लेकिन बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों का घरों और कार्यस्थलों पर रहना मुश्किल हो गया है। विभाग तकनीकी चुनौतियों और तेज हवाओं के कारण तार टूटने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इसके बावजूद जनता को राहत मिलना जरूरी है।
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने विशेष रूप से रात्रिकालीन बिजली कटौती कम करने, आपातकालीन व्यवस्था लागू करने और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से सुधारने की मांग उठाई है। कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं। अब जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने ऊर्जा मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed