फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PCS: Sandeep made it to the top 10

UPPCS: गोंडा के संदीप सिंह ने प्राप्त किया 10वां स्थान, पान वाले की बेटी ने हासिल की 21वीं रैंक

Sat, 08 Apr 2023 02:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 08 Apr 2023 02:18 PM IST
सार

यूपीपीसीएस की परीक्षा में गोंडा के युवाओं ने सफलता का परचम फहराकर जिले का नाम रोशन कर दिया। संदीप ने कुमार तिवारी ने 10वां स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
PCS: Sandeep made it to the top 10
अपने दोस्तों के साथ संदीप (मोबाइल हाथ में लिए हुए) व ज्योति (गुलदस्ते के साथ)। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश संघ लोकसेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार शाम को जारी हुआ। इसमें जिले के मेेधावियों ने सफलता हासिल कर युवाओं के लिए मिसाल कायम की है। प्रदेश की टॉपटेन सूची में मनकापुर के हरनाटायर गांव निवासी संदीप कुमार तिवारी ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि गोंडा शहर के जानकीनगर के रहने वाले हेमचंद चौरसिया की बेटी ज्योति चौरसिया ने 21वीं रैंक हासिल की है। दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। संदीप के पिता नलकूप चालक हैं, जबकि ज्योति के पिता की पान की दुकान है। इनके अतिरिक्त जिले में विवेक पांडेय का ट्रेजरी ऑफिसर व विक्रम कौशल का चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। इन मेधावियों ने सफलता हासिल कर गोंडा का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


संदीप कुमार तिवारी के पिता शिवकुमार तिवारी मनकापुर में नलकूप चालक हैं। जबकि मां गृहिणी हैं। संदीप ने फोन पर बातचीत में बताया कि साल 2006 में उन्होंने एपी इंटर कॉलेज मनकापुर से हाईस्कूल किया था। तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण मिश्र को सफलता व मार्गदर्शन का श्रेय देते हुए संदीप ने कहा कि माता-पिता, गुरुजी व मोटीवेटर अमित सिंह के दिशा-निर्देशन में वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लेखपाल का बेटा बना एसडीएम, तीन साल तक स्मार्टफोन का नहीं किया इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय और लोकसभा चुनाव: पूरे यूपी में 50 से ज्यादा प्रभावी मतदाता सम्मेलन करेगी भाजपा


कंप्यूटर साइंस में बीटेक संदीप ने सरस्वती विद्या मंदिर अयोध्या से इंटरमीडिएट पास किया। पीसीएस 2021 के परिणाम में वह असिस्टेंट कमिश्नर (सहकारिता) बने थे। ज्वाइनिंग प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच परिणाम आया और अब डिप्टी कलेक्टर बन गए। इनका वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र था। संदीप ने दिल्ली में कोचिंग की। पिता शिवकुमार तिवारी ने बताया कि संदीप की मेहनत, बजरंगबली की कृपा और पूर्वजों के आशीर्वाद से बेटे को कामयाबी मिली है।


बहराइच रोड के जानकीनगर निवासी हेमचंद चौरसिया की बेटी ज्योति चौरसिया ने पीसीएस परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल की है। ज्योति के पिता हेमचंद शहर में गुरुनानक चौक के पास पान की दुकान चलाते हैं। हेमचंद के परिवार में पत्नी वंदना, बेटा संदीप, बड़ी बेटी ज्योति व छोटी बेटी चंद्रकांता चौरसिया, बहू उजाला चौरसिया व पौत्र समर्थ हैं। हेमचंद बताते हैं कि बेटा संदीप दुकान में हाथ बंटाता है। ज्योति ने सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई व परिवार को दिया है। ज्योति ने कहा कि कोचिंग के साथ पीसीएस अधिकारी सुधीर कुमार व तनुजा, पंकज, हिमेंद्र व योगेश ने समय-समय पर गाइड किया। पांचवें प्रयास में पहली बार मेंस में सेलेक्शन व इंटरव्यू देकर सफलता मिली है। ज्योति ने बताया कि ध्येय आईएएस लखनऊ में कोचिंग के साथ ही प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था। ज्योति ने बताया कि वह लखनऊ में हैं, जहां कोचिंग के साथी उन्हें बधाई देने के साथ ही खुशी मना रहे हैं। पिता हेमचंद ने मंदिर पहुंचकर माथा टेका और प्रसाद चढ़ाकर भोलेनाथ से ज्योति के लिए आशीर्वाद मांगा। परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी बांटी।

जिले के विवेक पांडेय यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ट्रेजरी ऑफिसर पद पर चयनित हुए हैं। विवेक रेल मंत्रालय में अ. सेक्शन ऑफिसर के पद पर भी रह चुके हैं। विवेक इससे पहले पीसीएस परीक्षा 2021 में नायब तहसीलदार पद पर चयनित हो चुके हैं। मौजूदा समय में वह सीतापुर में नायब तहसीलदार पद पर कार्यरत हैं। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के नयनपुरवा के मूल निवासी विवेक का परिवार शहर के बहराइच रोड स्थित सीतारामपुरम काॅलोनी में रहता है। विवेक के बड़े भाई सुनील कुमार पांडेय बेलसर के मुकुंदपुर जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। विवेक ने बताया कि उनकी सफलता में बड़े भाई का विशेष योगदान है। विवेक अपनी कामयाबी का श्रेय बड़े भाई सुनील, पिता अनिल पांडेय व माता मिथिलेश पांडेय को देते हैं।

शहर के इमिलिया गुरुदयाल निवासी विक्रम कौशल पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। इनके पिता संसारमणि कौशल व्यापारी हैं। जबकि मां जयराधा कौशल गृहिणी हैं। विक्रम ने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। कहा कि कड़ी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed