{"_id":"66eb1a662117e2b966021d61","slug":"paving-the-way-for-construction-of-ccu-serious-patients-will-get-relief-gonda-news-c-100-1-gon1001-123900-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीसीयू बनने का रास्ता साफ, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीसीयू बनने का रास्ता साफ, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत
Wed, 18 Sep 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के महिला अस्पताल में ढहाया गया आवास।
गोंडा। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बनाने की कवायद शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से महिला अस्पताल में निष्प्रयोज्य आवास व कार्यालय को ढहाकर समतल किया जा रहा है। महिला अस्पताल परिसर में 4500 वर्गफीट पर अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इस ब्लॉक के निर्माण से 44 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) की तर्ज पर क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण के लिए करीब एक वर्ष से जमीन खोजी जा रही थी। लंबे समय के बाद जिला महिला अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग व कर्मचारी आवास को तोड़कर सीसीयू बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम अयोध्या की ओर से महिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को ढहाया जा रहा है। 100 बेड के इस यूनिट में अत्याधुनिक मशीनों के साथ 24 घंटे प्रशिक्षित स्टफ मौजूद रहेंगे। इसमें किडनी, लीवर, हृदय, न्यूरो, नेफ्रो, यूरो, टीबी, निमोनिया व सांस के मरीजों सहित अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों का उपचार हो सकेगा। बता दें कि मेडिकल कॉलेज से हर महीने करीब 300 से अधिक मरीज रेफर हो जाते हैं। इसमें लखनऊ पहुंचने से पहले ही ज्यादातर की मौत हो जाती है।
सीसीयू में ये होंगी सुविधाएं
क्रिटिकल केयर यूनिट में गंभीर मरीजों को रखा जाता है। इसमें अत्याधुनिक मशीनों से युक्त बेड लगाए जाएंगे। ज्यादातर जांच की सुविधा वार्ड के अंदर ही होगी। प्रशिक्षित कर्मी व चिकित्सक 24 घंटे मरीजों की देखभाल के लिए तैनात रहेंगे। इस यूनिट के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
-- वर्जन--
कार्यदायी संस्था ने शुरू किया काम
कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम अयोध्या की ओर से पुराने आवासों को ढहाया जा रहा है। इसके मलबे की निलामी की जाएगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -डॉ. देवेंद्र सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल