फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Passengers got upset due to running of passenger train

Gonda News: पैसेंजर ट्रेन चलने से गदगद हुए यात्री

Wed, 27 May 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Passengers got upset due to running of passenger train
गोंडा। छह साल बाद लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के दोबारा पटरी पर लौटने से यात्रियों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से इस ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे दैनिक यात्रियों, छात्रों और महिलाओं ने इसे बड़ी राहत बताया।
विज्ञापन

लखनऊ तक नियमित यात्रा करने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सप्ताह में दो बार राजधानी जाना पड़ता है। बसों में अधिक किराया खर्च होने से परेशानी होती थी, लेकिन अब पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से काफी राहत मिलेगी। लखनऊ के एक कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्र आकाश वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि ट्रेन बंद होने के बाद पढ़ाई के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

अब नियमित रूप से सफर करना आसान हो जाएगा और खर्च भी कम पड़ेगा। बुढ़वल जा रहे ओम प्रकाश ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन आम लोगों की जरूरत है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन है। वहीं विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह छह साल बाद फिर इस ट्रेन में बैठी हैं। उनका मायका बाराबंकी में है और ट्रेन बंद होने के बाद बस व टैक्सी से यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे खर्च अधिक आता था। उन्होंने कहा कि अब फिर से पुराना सफर लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed