फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Participation of parents will increase in schools bordering Nepal

Gonda News: नेपाल सीमा से सटे स्कूलों में बढ़ेगी माता अभिभावकों की सहभागिता

Tue, 05 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Participation of parents will increase in schools bordering Nepal
विज्ञापन

गोंडा। नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील और मंडल के आकांक्षी ब्लॉकों के स्कूलों में माता अभिभावक संघ की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की ओर से संबंधित क्षेत्र के स्कूलों में हर महीने दो बैठकें करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठकों में जहां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की माताएं प्रतिभाग करेंगी। वहीं, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार भी होगा।

जिले के रुपईडीह, पंडरीकृपाल व बभनजोत प्रदेश के 100 पिछड़े ब्लॉकों में शामिल हैं। साथ ही आकांक्षी ब्लॉक की सूची में शामिल हैं। इन ब्लॉकों में शिक्षा समेत अन्य पहलुओं पर विशेष ध्यान देकर सामान्य ब्लॉक के स्कूलों से बेहतर बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। देवीपाटन मंडल के बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों के करीब पांच ब्लॉक नेपाल बार्डर से सटे हैं। यहां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बड़े पैमाने पर बच्चे पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने नेपाल सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए माताओं की सहभागिता बढ़ाने के जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि कमिश्नर के आदेश के क्रम में सभी बीएसए को हर माह अनिवार्य रूप से विद्यालयों में माता अभिभावक संघ की बैठक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे जहां शिक्षक व अभिभावकों में समन्वय स्थापित होगा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जरूरी प्रयास भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की तरह ही अन्य ब्लॉकों में होंगी बैठकें

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक सामान्य तौर पर हर ब्लॉक में एक बैठक आयोजित की जाती थी। नेपाल सीमा से सटे ब्लॉक के स्कूलों के साथ ही आकांक्षी ब्लॉकों में स्कूलों में अब हर 15 दिन में माता अभिभावक संघ की बैठक कराई जाएगी। जबकि अन्य विद्यालयों में पूर्व की तरह एक महीने में एक बैठक होगी। सूत्रों का दावा है कि संदिग्ध गतिविधियों के चलते स्कूलों की निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed