फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Parshuram's anniversary

परशुराम की जयंती मनार्ई

Sun, 08 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 08 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Parshuram's anniversary
जयंती मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
जिले में रविवार को जगह-जगह परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कहीं पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद बांटा गया तो कहीं शर्बत वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शहर के टाउन हाल में सनातन ब्राह्मण समाज एवं चेतना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन से हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के मंडलीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा संस्कृत के बिना संभव नहीं है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राम सबूरे मिश्र ने कहा कि कुछ लोग भगवान परशुराम को क्षत्रिय विरोधी बताते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं। 

उधर, रुपईडीह ब्लॉक के फरेंदा शुक्ल गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राम अनुज पांडेय ने कहा कि व्यक्ति को विकास के लिए सुरक्षा एक अनिवार्य पहलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि ब्राह्मणों को शास्त्र के साथ शस्त्र धारण करना भी जरूरी है, तभी ब्राह्मण समाज का विकास हो सकता है। प्रबंधक कर्मचंद्र सिंह ने कहा कि कक्षा आठ पास बालिकाआें को निशुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी।

अध्यक्षता करते हुए प्रेमशंकर मिश्र ने कहा कि इतिहास व्यक्ति की पहचान है। वहीं, परशुराम जयंती पर पंडरीकृपाल विकास मंच के तत्वावधान में चंटूबाबा मंदिर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।


अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज आज अपनी दिशा और संस्कृति से भटक गया है। ब्राह्मण समाज को अपने सनातन धर्म के अनुरूप संस्कृति का पालन करना चाहिए। गोष्ठी के समापन पर शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed